Home जौनपुर नामित सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों को देंगे गति

नामित सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों को देंगे गति

0
🔊 खबर सुनें
जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, जनविश्वास पर खरा उतरने का संकल्प
 
जौनपुर।शाहगंज नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति मौजूद रहे। समारोह में नगर के गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने सर्वेश चौरसिया, श्याम जी गुप्ता, रूपेश जायसवाल, महेंद्र वर्मा और चंद्रेज निषाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी सभासदों ने नगर के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने कहा कि नगर के समग्र विकास में सभासदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना सभी जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना जरूरी है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने सभी सभासदों से सामूहिक प्रयास के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि  प्रदीप जायसवाल, धनश्याम जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, कृष्णकांत सोनी, अर्पित जायसवाल, श्रेयांश गुप्ता, एजाज़ अहमद, अरशद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article09 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन
Next articleपुत्री के लापता होने पर मां ने दी तहरीर,तीन नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज –
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।