Home आवाज़ न्यूज़ गाजीपुर में 16 वर्षीय निशा की हत्या पर प्रियंका गांधी का तीखा...

गाजीपुर में 16 वर्षीय निशा की हत्या पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला, बोलीं- “देश भर की महिलाएं देख रही हैं अंधेरगर्दी”

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में 16 वर्षीय निशा विश्वकर्मा की हत्या के मामले में राजनीतिक बवाल बढ़ गया है।

परिवार का आरोप है कि लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने पहले मामले को आत्महत्या या डूबने का बताने की कोशिश की, लेकिन बाद में हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। परिवार ने केस दर्ज करने में देरी और धमकियों का भी आरोप लगाया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना पर सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा:

“यूपी के गाजीपुर में लड़की की हत्या हुई। पहले केस दर्ज करने में आनाकानी हुई। पीड़ित परिवार को धमकी दी गई। यूपी में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है… भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून है। भाजपा सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ है। देश भर की महिलाएं यह अंधेरगर्दी देख रही हैं।”

प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

The post गाजीपुर में 16 वर्षीय निशा की हत्या पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला, बोलीं- “देश भर की महिलाएं देख रही हैं अंधेरगर्दी” appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article‘यह लोकतंत्र की हत्या है’: राघव चड्ढा और AAP में बड़ी टूट पर योगेंद्र यादव का तीखा हमला
Next articleआदमी पार्टी में स्थिति ख़राब होने के बीच सिसोदिया ने केजरीवाल से मुलाकात की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।