Home जौनपुर शादी के लिए गोवा से चले युवक की भुसावल में मौत,परिजनों में...

शादी के लिए गोवा से चले युवक की भुसावल में मौत,परिजनों में मायूसी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर दी सूचना,परिजन शव लेने के लिए हुए रवाना
जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी युवक की भुसावल जंक्शन पर मौत हो गई। जी आर पी भुसावल ने शव को कब्जे में लेने के बाद घर पर सूचना दी।सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया।परिजन शव को लेने के लिए भुसावल रवाना हो गए ।
उक्त गांव निवासी  बजरंगीलाल का पुत्र लालबहादुर बिंद (30 रोजी रोटी के सिलसिले में गोवा में रहता है।उसकी जून माह को शादी होनी तय है।इसी लिए वह ट्रेन से घर लौट रहा था।बताते है कि कल उसके मोबाइल नंबर से फोन आया कि आकर उसे भुसावल से लिवा जाइए।परिजन रविवार को जाने के लिए तैयार हो रहे थे कि उसके गर्दन कटे शव की फोटो भेज कर मौत होने की पुष्टि की गई।मामले में ग्रामीणों के साथ परिजन कोतवाली पुलिस को सूचना दिये तो जी आर पी भुसावल ने शव को कब्जे में लेने की बात बताई है।परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।गांव में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि ट्रेन से घर लौटते समय युवक की मौत होने की पुष्टि भुसावल जी आर पी ने की है।परिजन शव लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबारात विदा कर घर जा रही महिला की कार के धक्के से मौत
Next articleअनियंत्रित होकर आटो पलटा,चार ज़ख़्मी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।