Home जौनपुर बारात विदा कर घर जा रही महिला की कार के धक्के से...

बारात विदा कर घर जा रही महिला की कार के धक्के से मौत

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के अमारा गांव में बारात विदा कर घर लौट रही महिला की वाहन के धक्के से मौत हो गई है।उक्त गांव निवासी सालिक राम प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी पत्नी सुशीला प्रजापति(67)गांव में बारात विदा करने गई थी।वहां से वापस लौटते समय तेज गति से जा रही  कार वाहन ने धक्का मारा और भाग निकला ।महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि घटना को अंजाम देकर भाग रही रेनाल्ड कार को कब्जे में ले लिया गया है।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।मामले में आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleAawaz news donate
Next articleशादी के लिए गोवा से चले युवक की भुसावल में मौत,परिजनों में मायूसी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।