जौनपुर। जनपद के आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का आयोजन भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
करीब नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत 687 रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन, समर्पण और दक्षता का शानदार प्रदर्शन करते हुए परेड में हिस्सा लिया। सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर परेड की शुरुआत हुई, जिसमें 24 टोलियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी वैभव कृष्ण ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील एवं अपराध के प्रति सख्त रहने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में डीआईजी वैभव कृष्ण ने नवआरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “मृदुभाषी लेकिन कर्तव्य के प्रति कठोर” होना ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को सम्मानित किया गया। अमित कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु घोषित किया गया, जबकि अनिकेत ने बाह्य परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समारोह के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने सभी नवआरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण मार्च करते हुए परेड का समापन किया।
गौरतलब है कि इन 687 रिक्रूट आरक्षियों के साथ अन्य संस्थानों से आए कुल 1461 रिक्रूट्स को जनपद के विभिन्न थानों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए तैनात किया जाएगा।
जौनपुर से सामने आई यह प्रेरणादायक तस्वीर दर्शाती है कि नई ऊर्जा और संकल्प के साथ युवा अब पुलिस बल में शामिल होकर समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए तैयार हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav




