Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान...

Jaunpur News सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

0
🔊 खबर सुनें


प्रो.अखण्ड प्रताप सिंह बनाये गये कार्यवाहक प्राचार्य
बदलापुर, जौनपुर


सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह का स्थानांतरण के.एन.आई महाविद्यालय सुल्तानपुर में प्राचार्य पद पर उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा किया गया है। 15 अप्रैल को उनके कार्यमुक्त होने पर महाविद्यालय में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एडवोकेट , प्रबंधक श्याम सिंह,पूर्व प्रबंधक विनोद कुमार सिंह,सदस्य मयाशंकर सिंह , उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ओम,प्रो.अखण्ड प्रताप सिंह,विरेंद्र सिंह,मिथिलेश सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा किए गए अमूल्य कार्यों के लिए सम्मानित किया। प्रबन्धक श्याम सिंह , पूर्व प्रबन्धक विनोद सिंह , न्यासी मंडल के सदस्य मयाशंकर सिंह ने
प्राचार्य सिंह के कार्यकाल को रेखांकित करते हुए कहा कि “प्राचार्य जी केवल एक प्रशासक नहीं, अपितु एक आदर्श गुरु रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने न केवल शैक्षणिक ऊंचाइयां छुईं, बल्कि अनुशासन की नई परिभाषा भी गढ़ी।”
विदाई भाषण को प्राचार्य डॉ एसपी सिंह ने अपनी सेवा यात्रा को स्मरण करते हुए कहा, “यह महाविद्यालय मेरा घर और आप सभी मेरा परिवार रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं , कर्मचारियों,प्राध्यापकों तथा प्रबंध समिति के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। महाविद्यालय प्रबंध समिति द्वारा महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो.अखण्ड प्रताप सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है।अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एडवोकेट तथा संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धीरेंद्र सिंह पटेल ने किया।इस मौके पर डॉ ओपी दुबे ,डॉ.कर्मचन्द यादव ,डॉ रोहित सिंह , डॉ हरिश्चंद्र सिंह , डॉ रेखा मिश्रा डॉक्टर शशिकला सिंह ,डॉ उमेश सिंह ,डॉ जोरावर ,डॉ पवन सिंह, राजुल सिंह ,राघवेंद्र सिंह पिंटू आदि लोग मौजूद थे।

सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News भाजपा ने मनाया समरसता दिवस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के ‘पंचतीर्थ’ और अंत्योदय का संकल्प हो रहा सिद्ध
Next articleJaunpur News सेंट जेवियर्स स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here