जौनपुर, शुक्रवार (Aawaz News): जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पतालों और फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि 25 मई के बाद ऐसे सभी अस्पतालों पर एफआईआर दर्ज कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मूलभूत चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीएचसी-पीएचसी से लेकर निजी अस्पतालों तक व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल होंगे सीज
डीएम ने कहा कि ऐसे अस्पताल जो UPHealth.in पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराएंगे, उन्हें सीज कर दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए 3 दिन की मोहलत दी गई है।
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर भी होगी कार्रवाई
बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल अस्पतालों की समीक्षा भी हुई। डीएम ने चेताया कि यदि कोई अस्पताल आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज करने से मना करता है, तो उसे इंपैनलमेंट की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी से बचाव और वृक्षारोपण का भी आह्वान
हीटवेव को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी और पीएचसी में ओआरएस वितरण काउंटर लगाने और वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह समेत जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी शामिल रहे।
जिलाधिकारी का सख्त संदेश:
> “स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही नहीं चलेगी, और फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav




