आगरा के शहीद नगर में रहने वाले एक दंपती के साथ लॉटरी के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपती ने जब थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई, जिनके आदेश पर नाई की मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

शहीद नगर, सदर थाना क्षेत्र के मिनी गुलमोहर बाग निवासी मोहम्मद माजिद ने बताया कि एक साल पहले शाहगंज के लाडली कटरा निवासी उनके रिश्तेदार अशरफ उर्फ बंटू और उसकी पत्नी गुड्डी ने उनसे संपर्क किया। अशरफ ने दावा किया कि वह लाखों रुपये की लॉटरी का ग्रुप चलाता है। भरोसा कर मोहम्मद माजिद 15 मार्च 2024 को 20 लाख रुपये की लॉटरी वाले ग्रुप में शामिल हो गए। इसके बाद अशरफ और गुड्डी हर महीने उनके घर आकर रुपये लेते थे। माजिद ने 12 किश्तों में एक-एक लाख रुपये जमा किए, जो कुल 12 लाख रुपये हुए।
15 फरवरी 2025 को माजिद को पता चला कि अशरफ ने लॉटरी ग्रुप को बंद कर दिया। जब उन्होंने अपने जमा किए 12 लाख रुपये वापस मांगे, तो अशरफ ने पहले बहाने बनाए और बाद में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर अपर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नाई की मंडी थाने में अशरफ और उसकी पत्नी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है।
The post आगरा में लॉटरी के नाम पर दंपती से 12 लाख की ठगी, केस दर्ज appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया








