जौनपुर न्यूज। जौनपुर जनपद के बक्सा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा मोहम्मदपुर गांव के पास हुआ, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जोखू राम निषाद की मौके पर मौत
मृतक की पहचान जोखू राम निषाद (उम्र लगभग 50 वर्ष), पुत्र जगन्नाथ, निवासी चांदपुर, थाना बीकापुर कोतवाली, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। वे अपने ट्रक से किसी साइट से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही बक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दस्तावेजों से हुई पहचान, परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस को काफी समय तक मृतक की पहचान में परेशानी हुई। बाद में उनके पास से मिले दस्तावेज और मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शोक में डूब गए।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक की तलाश जारी है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















