छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) जवानों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों में प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के महासचिव और 1 करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज भी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में बुधवार सुबह शुरू हुई, जिसमें डीआरजी की टीमें नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों से शामिल थीं।
मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब माओवादियों की माड़ डिवीजन के वरिष्ठ कैडर की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर चार जिलों की डीआरजी टीमों ने ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में शीर्ष नक्सली नेताओं को घेर लिया और बसवराज सहित 30 नक्सलियों को मार गिराया।
यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही तीव्र कार्रवाइयों का हिस्सा है। दो सप्ताह पहले ही बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के पास तेलंगाना सीमा पर 15 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। केंद्र और राज्य सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत अबुझमाड़ क्षेत्र, जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है, में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
The post छत्तीसगढ़ मुठभेड़: 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता बसवराज सहित 30 नक्सली ढेर appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










