आवाज़ न्यूज़, मडियाहूं (जौनपुर)।
जौनपुर जनपद के मडियाहूं क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसिड से झुलसे युवक अभिषेक मोदनवाल की शनिवार सुबह बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। अभिषेक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के महतवाना मोहल्ला निवासी अभिषेक मोदनवाल, सर्राफा व्यवसायी विष्णु सेठ और उनके मित्र प्रथम जायसवाल के साथ शुक्रवार दोपहर एक ही बाइक से जौनपुर से मडियाहूं की ओर जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बाइक की डिक्की में रखा एसिड उनके ऊपर गिर गया, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह अभिषेक मोदनवाल ने दम तोड़ दिया, जबकि विष्णु सेठ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रथम जायसवाल का इलाज भी जारी है।
पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















