आवाज़ न्यूज़ | संवाददाता – गाजीपुर
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम एक लगभग 50 वर्षीय साधु का शव बरामद हुआ। मृतक साधु कई वर्षों से स्टेशन, बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भिक्षा मांगकर जीवन-यापन कर रहे थे।
सुलभ शौचालय के पास मिला शव, लोगों में हड़कंप
स्थानीय लोगों के अनुसार, साधु का शव स्टेशन के सुलभ शौचालय के पास मिला। इसकी सूचना शौचालय संचालक राय ने दुल्लहपुर थाने को दी। कुछ ही देर में मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
साधु के पास मिला झोला, नहीं हुई पहचान
मृतक साधु की लंबी दाढ़ी थी और वे पीले वस्त्र पहने हुए थे। उनके पास एक झोला मिला जिसमें लोटा और कुछ कपड़े पाए गए। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने उनके बारे में अलग-अलग जानकारी दी। कुछ ने उन्हें वाराणसी, मडुआडीह या मऊ का निवासी बताया, लेकिन उनकी स्थायी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
हीट वेव से मौत की आशंका, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमॉर्टम को
दुल्लहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हीट वेव (गर्मी की लहर) के कारण मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















