
जौनपुर, बरहूपुर गांव – जिले के बरहूपुर गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह में कूलर की हवा को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया। इस दुखद घटना में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
क्या है पूरा मामला?
बरहूपुर गांव निवासी रामकुमार मौर्य की पुत्री खुशबू की शादी प्रतापगढ़ के सुनील मौर्य पुत्र रामजी मौर्य के साथ तय हुई थी। गुरुवार को बारात द्वारचार और भोज के बाद जयमाल के मंच तक पहुंची। गर्मी के कारण जयमाल स्थल पर लगे कूलर की हवा को अपनी ओर मोड़ने को लेकर प्रतापगढ़ निवासी कमल कुमार उर्फ शानू (30 वर्ष) और कुछ बारातियों की घरातियों से कहासुनी हो गई।
विवाद ने ली हिंसक रूप
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में कमल कुमार समेत तीन अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान कमल कुमार की मौत हो गई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस की निगरानी में जयमाल और विवाह की अन्य रस्में पूरी कराई गईं। शुक्रवार सुबह लड़की की शांतिपूर्वक विदाई भी कराई गई।
विधिक कार्रवाई जारी
इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले में आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav




