Home जौनपुर Jaunpur News बदलापुर: मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों पर...

Jaunpur News बदलापुर: मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ | संवाददाता – बदलापुर, जौनपुर

बदलापुर, जौनपुर।
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के वीरभानपुर और पुरा रजवार गांव में आपसी रंजिश के चलते हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली घटना – वीरभानपुर गांव:

बृजेश कुमार यादव, निवासी वीरभानपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी अवधेश, विवेक यादव, विशाल यादव और मीरा ने आपसी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर मारपीट की और फ्रीज सहित अन्य सामान तोड़ दिया।
पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

दूसरी घटना – पुरा रजवार गांव:

सुजीत गौतम, निवासी पुरा रजवार ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी हृदय गौतम, प्रभात, मनभावती और अंतिमा ने आपसी विवाद में उनके पिता मुन्नीलाल, पत्नी संगीता और भाभी चमेला को मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में भी चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई:

दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस टीम गश्त पर है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों से संवाद कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh news : गाड़ी लड़ने के विवाद के बाद महिला की गोली मारकर हत्या
Next articleशशि थरूर सहित सात सांसद भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर वैश्विक नेताओं को देंगे जानकारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।