Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड: भीमताल में बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, कई लोग...

उत्तराखंड: भीमताल में बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, कई लोग घायल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में बुधवार को एक रोडवेज बस के 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से कई लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के जवान दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान चलाते नजर आ रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, बस रोडवेज की है और भीमताल से हल्द्वानी जा रही थी, जिसमें 20-25 लोग सवार थे।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीना ने बताया कि आज दिनांक 25 दिसम्बर 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि भीमताल के पास एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिस पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें पोस्ट नैनीताल व खैरना से मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

भीमताल में यह दुर्घटना केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सेना के एक वाहन के खाई में गिरने की घटना के एक दिन बाद हुई, जिसमें पांच जवान मारे गए थे ।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है, लेकिन “संभवतः चालक ने सड़क के मोड़ पर नियंत्रण खो दिया होगा।” यह दुर्घटना घरोआ क्षेत्र में उस समय हुई जब छह वाहनों का काफिला नीलम मुख्यालय से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था।

The post उत्तराखंड: भीमताल में बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, कई लोग घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से 4 की मौत, 223 सड़कें बंद; मनाली में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी
Next articleअल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 के निर्माताओं ने की पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।