Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: खुटहन में दर्दनाक सड़क हादसा, मां और बेटे की...

Jaunpur News जौनपुर: खुटहन में दर्दनाक सड़क हादसा, मां और बेटे की एक साथ उठी अर्थी, पिता और बेटी की हालत नाजुक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत; तीन गंभीर घायल

खुटहन (जौनपुर), 13 मई 2025 – जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां और बेटे की एक साथ मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सधनपुर गांव निवासी सुनील प्रजापति (30) अपनी पत्नी रोली (28), पुत्री काव्या और पुत्र कार्तिक के साथ बाइक से सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढिया माई मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान निजामपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में कार्तिक (पुत्र) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील, रोली और काव्या गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरुष चिकित्सालय भेजा गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रोली की मौत हो गई। पिता सुनील की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे वाराणसी के ड्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुत्री काव्या का इलाज शाहगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मां रोली और पुत्र कार्तिक के शवों का अंतिम संस्कार खुटहन के पिलकिछा घाट पर किया गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleCannes Film Festival 2025 में अभिनेता त्रिपुरारी यादव की फिल्म ‘Badgumaan’ का प्रीमियर, रितिका कंवर के साथ निभाई मुख्य भूमिका
Next articleजस्टिस बीआर गवई बने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।