Home जौनपुर Jaunpur News लोजपा उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा:...

Jaunpur News लोजपा उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा: राजीव पासवान

0
🔊 खबर सुनें

 

लोजपा उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा: राजीव पासवान

विना लोजपा क़े कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती है.

बदलापुर/ जौनपुर

 सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले के साथ लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी( राम विलास ) ने 2027 में उत्तर प्रदेश के 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।  बदलापुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि प्रदेश की 100 सीटों पर हमने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है ।उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार बाबासाहेब का अपमान कर रही है। हमारी पार्टी बाबासाहेब के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।पुनः उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान द्वारा किए गए जनहित कार्यों को पूरा देश pदेख चुका है। अब उनके सुपुत्र तथा पार्टी अध्यक्ष  चिराग पासवान उनके सपनों और कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राजीव पासवान ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की चाभी  हमारे पास रहेगी। हमारी पार्टी के सहयोग से ही उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री तय होगा। बदलापुर विधानसभा से भी हम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव तथा प्रवक्ता विकास विजय नारायण पांडे यहां से चुनाव लड़ेंगे।  प्रेस वार्ता में उपस्थित विकास विजय नारायण पांडे ने उपस्थित पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए बताया कि जौनपुर में जल्द ही पार्टी प्रमुख चिराग पासवान की एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल सरोज, प्रदेश संगठन मंत्री रजनीश तिवारी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पासी, अनिल कुमार मिश्रा, रत्नाकर त्रिपाठी, विनय मौर्या, महासचिव , विनय मौर्य जितेंद्र पासी उपस्थित रहे/

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News आजमगढ़: सत्संग के नाम पर धर्म परिवर्तन की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक धार्मिक सामग्री बरामद
Next articleJaunpur News जौनपुर में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर संगोष्ठी आयोजित, ए.के. शर्मा बोले – यह भारत की जरूरत है
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।