Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: खुटहन के वीरपालपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर...

Jaunpur News जौनपुर: खुटहन के वीरपालपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर: खुटहन के वीरपालपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल

जौनपुर (Khuthan News Today): खुटहन थाना क्षेत्र के वीरपालपुर गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मनबढ़ पट्टीदारों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर जबरन विवादित भूमि पर कब्जा कर लिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी संगीता देवी पत्नी पन्ना लाल ने बताया कि उनके घर के सामने स्थित जमीन को लेकर रामजीत यादव से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को रामजीत यादव, महेंद्र उर्फ दरोगा, रोहित, पवन, श्रीकृष्ण यादव, राजा, शुभम, आयुष, राजनाथ यादव, रिंकी और पिंकी लाठी-डंडों के साथ एक राय होकर घर पर चढ़ आए। आरोप है कि उन्होंने भूमि में बंधी भैंस की नाद और खूंटा उखाड़कर ट्रैक्टर से जबरन जोताई शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने संगीता देवी और उनकी जेठानी संगीता पत्नी गया राम यादव के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: शाहगंज में प्राइवेट बस की चपेट में आई महिला, मौके पर दर्दनाक मौत
Next articleJaunpur News जौनपुर: महिला थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, डेढ़ साल बाद विवाहिता की हुई विदाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।