Home आवाज़ न्यूज़ जमशेदपुर में दिल दहलाने वाला हादसा: मरीन ड्राइव पर कार में लगी...

जमशेदपुर में दिल दहलाने वाला हादसा: मरीन ड्राइव पर कार में लगी आग, युवक जिंदा जला

0
🔊 खबर सुनें

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में भाटिया बस्ती के मरीन ड्राइव रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कदमा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि युवक मरीन ड्राइव की ओर जा रहा था, तभी उसकी कार में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग बुझने के बाद चालक सीट पर युवक का शव केवल अवशेष के रूप में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों को शुरू में पता नहीं था कि कार में कोई है, और कुछ लोग वीडियो बनाते रहे।

पुलिस के अनुसार, कार में गैस सिलेंडर होने की वजह से एक धमाके के साथ आग लगी, जिससे सब कुछ नष्ट हो गया। पुलिस अब वाहन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने और हादसे की जांच कर रही है।

The post जमशेदपुर में दिल दहलाने वाला हादसा: मरीन ड्राइव पर कार में लगी आग, युवक जिंदा जला appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleजयपुर : मील का पत्थर साबित होंगी दोनों नई ट्रेनें :केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री..
Next articleJaunpur News जौनपुर: एमडीएम बजट बिल नहीं दिखा पाए प्रधानाध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी के सामने प्रधान से हुई नोकझोंक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।