Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर में भैंस चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों के शोर मचाने पर...

जौनपुर में भैंस चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों के शोर मचाने पर पिकअप छोड़कर भागे चोर

0
जौनपुर में भैंस चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों के शोर मचाने पर पिकअप छोड़कर भागे चोर
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करने का प्रयास कर रहे अज्ञात चोर ग्रामीणों के शोर मचाने पर मौके से फरार हो गए। इस दौरान चोर दोनों भैंसों और पिकअप वाहन को खेत में ही छोड़ गए। भागने के प्रयास में पिकअप खेत में फंस गई और उसके इंजन में आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले फूलचंद्र मौर्य की भैंस चोरी कर उसे साढ़ापुर हाईवे के पास बांध दिया। इसके बाद वे कवेली गांव निवासी राजमणि यादव की भैंस चोरी करने का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर अज्ञात चोर दोनों भैंसों और पिकअप वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

बताया गया कि पिकअप लेकर भागने के प्रयास में वाहन खेत में चला गया और उसके इंजन में आग लग गई।

इस संबंध में सिंगरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में पुलिस विभाग में फेरबदल, चंदवक और लाइन बाजार को मिले नए प्रभारी निरीक्षक
Next articleखुटहन के गभिरन बाजार में तीन दुकानों में चोरी, 2.54 लाख रुपये नकदी गायब
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here