जौनपुर | aawaz news
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक सवार ठग ने इलाज के लिए अस्पताल आए वृद्ध को झांसे में लेकर 20 हजार रुपये की ठगी कर दी। ठग वृद्ध को अस्पताल में बैठाकर फरार हो गया। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
इलाज के लिए लेकर आए थे पैसे
जानकारी के अनुसार, तरांव गांव निवासी 65 वर्षीय राम नगीना राम की 9 वर्षीय नतनी साक्षी का इलाज आजमगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इलाज के लिए राम नगीना 20 हजार रुपये लेकर ऑटो से चंदवक बाजार पहुंचे थे, जहां उनका भतीजा दीपक पहले से अस्पताल में इंतजार कर रहा था।
‘भइया भेजे हैं’ कहकर फंसाया जाल में
चौराहे पर उतरते ही एक करीब 25 वर्षीय बाइक सवार युवक उनके पास आया और कहा – “भइया भेजे हैं, चलिए”, और उन्हें बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर जाकर युवक ने कहा कि “पैसे दे दीजिए, मैं जमा कर देता हूं”। वृद्ध ने उसे 20 हजार रुपये दे दिए। युवक ने 7 हजार रुपये वापस करते हुए कहा कि वह जमा करके आता है।
अस्पताल में बैठाकर हुआ गायब
युवक वृद्ध को गाजीपुर रोड स्थित एक बड़े अस्पताल के गेट के अंदर कूलर के पास बैठाकर चला गया। थोड़ी देर बाद वापस आकर बोला कि “वो 7 हजार भी दीजिए, सब एक साथ जमा कर दूं”। जैसे ही पैसे लिए, वह वहां से गायब हो गया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस
कुछ देर बाद जब वृद्ध को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत चंदवक थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित जांच में जुट गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















