Home जौनपुर Badlapur News 91.17% अंक पाकर विवेक कुमार यादव ने बढ़ाया विद्यालय और...

Badlapur News 91.17% अंक पाकर विवेक कुमार यादव ने बढ़ाया विद्यालय और क्षेत्र का गौरव

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

91.17% अंक पाकर विवेक कुमार यादव ने बढ़ाया विद्यालय और क्षेत्र का गौरव

बदलापुर, जौनपुर।
तहसील बदलापुर क्षेत्र के ब्लॉक बदलापुर अंतर्गत स्थित श्री लाल बाबा महाराज पूर्वांचल हाईस्कूल, बिठुआ कला, बदलापुर के मेधावी छात्र विवेक कुमार यादव ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 547 अंक प्राप्त किए हैं। विवेक कुमार यादव, जो कि ग्राम बिठुआ कला निवासी राम सजीवन यादव के पुत्र हैं, ने 91.17% अंक अर्जित कर विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है।

छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक भेरो प्रसाद सिंह (अधिवक्ता) और विद्यालय परिवार ने मिठाई खिलाकर विवेक का सम्मान किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विवेक कुमार की सफलता से अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने होनहार छात्र को आशीर्वाद दिया और प्रेरणास्रोत बताया।

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 में विवेक कुमार यादव की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: लखमापुर गांव में युवक का शव नहर के पास मिला, हत्या की आशंका
Next articleभारत द्वारा पहलगाम में कार्रवाई तेज करने के बाद दो और आतंकवादियों के घर उड़ा दिए गए
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।