Home जौनपुर Jaunpur News UPSC 2024 टॉपर जौनपुर जौनपुर के अभिषेक सिंह IAS गौतम...

Jaunpur News UPSC 2024 टॉपर जौनपुर जौनपुर के अभिषेक सिंह IAS गौतम सिंह UPSC सफलता प्रशांत सिंह 10वीं रैंक UPSC जौनपुर सिविल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
UPSC 2024 टॉपर जौनपुर जौनपुर के अभिषेक सिंह IAS गौतम सिंह UPSC सफलता प्रशांत सिंह 10वीं रैंक UPSC जौनपुर सिविल

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: नीरव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर बदलापुर पुलिस को मिली सफलता

जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा 2024 के परिणाम में जौनपुर जिले के तीन युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।

  • प्रशांत सिंह ने देशभर में 10वीं रैंक
  • अभिषेक सिंह ने 78वीं रैंक
  • गौतम सिंह ने 526वीं रैंक प्राप्त की है।

इन तीनों होनहारों की सफलता पर जौनपुर में खुशी की लहर दौड़ गई है।


गौतम सिंह: संघर्ष, धैर्य और सफलता की मिसाल

गौतम सिंह, जो मूल रूप से थाना सरायख्वाजा के सोनिकपुर गांव के निवासी हैं, ने नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज, जौनपुर से इंटर तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स किया और फिर सेंट्रल ला कैंपस से एलएलबी कर रहे थे।

गौतम ने सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में सैमसंग में कुछ समय काम किया, लेकिन उनका मन सेवा क्षेत्र में था। उन्होंने नौकरी छोड़ सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। 8 बार प्रीलिम्स पास, 5 बार इंटरव्यू तक पहुंचे और 5वीं बार में मिली सफलता।

उनकी इस उपलब्धि पर नेहरू बालोद्यान स्कूल के चेयरमैन डॉ. सीडी सिंह समेत पूरे परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।


अभिषेक सिंह: दृढ़ निश्चय और मेहनत का परिणाम

बदलापुर ब्लॉक के डुहिया गांव निवासी अभिषेक सिंह, पिता अखिलेश सिंह, ने UPSC 2024 में 78वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। उनकी सफलता पर उनके घर और गांव में मिष्ठान वितरण और उत्सव का माहौल देखा गया।


प्रशांत सिंह: टॉप 10 में जगह बना कर रचा इतिहास

जिले के गौरव प्रशांत सिंह ने इस बार की परीक्षा में 10वीं रैंक पाकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जौनपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनकी इस सफलता ने जिले को गर्व से भर दिया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर डीएम ने यूनियन और एसबीआई बैंक शाखाओं का किया निरीक्षण, लंबित आवेदनों पर जताई नाराजगी
Next articleJaunpur News वित्त विधेयक 2025 के खिलाफ जौनपुर में शिक्षक और पेंशनर्स सड़कों पर, सरकार से संघर्ष का एलान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।