Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी पिता...

Jaunpur News जौनपुर: संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी पिता की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

#जौनपुर #सरपतहांथाना #पिता_की_हत्या #संपत्तिविवाद #CrimeNews #BreakingNews #AawazNews

यह भी पढ़ें: Jaunpur news ड्रोन से निगरानी कर पकड़ी गई अवैध पटाखा फैक्ट्री, पिता-पुत्र गिरफ्तार

सरपतहां (जौनपुर)। जिले के डीह असरफाबाद गांव में शनिवार को हुई एक वृद्ध की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक प्रभाकर सिंह की हत्या उनके ही बेटे अखिलेश सिंह उर्फ ओटू ने संपत्ति विवाद के चलते कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि पिता द्वारा कुछ जमीन का बैनामा किए जाने और पैसे के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान गुस्से में आकर अखिलेश ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए आरोपी ने गहरी साजिश रची। उसने खून से सने कपड़े भिगोकर छिपा दिए और नए कपड़े पहनकर डीएम ढाबा चला गया, ताकि खुद को घटना से दूर दिखा सके। देर रात लगभग 1 बजे वह वापस घर आया और सुबह सामान्य रूप से काम पर चला गया। दोपहर में वह लौटकर खुद ही पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर पिता की हत्या की सूचना दी।

इस मामले में मृतक की पत्नी सावित्री सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी। हालांकि, गहराई से जांच के बाद पुलिस ने सच्चाई उजागर कर दी। शनिवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने प्रेस को घटना का खुलासा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की।


मुख्य बिंदु:

  • संपत्ति विवाद में पिता की हत्या
  • आरोपी बेटा गिरफ्तार, पूछताछ में किया जुर्म कबूल
  • हत्या के बाद खुद को बचाने रची साजिश
  • पुलिस ने 24 घंटे में किया मामले का खुलासा
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सूरत से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, छत से गिरने की आशंका, परिवार में मचा कोहराम
Next articleबीसीसीआई ने पुरुष टीम के लिए वार्षिक केंद्रीय अनुबंध की घोषणा की; श्रेयस अय्यर, ईशान किशन की वापसी..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।