Home जौनपुर Jaunpur News पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कोल्हापुर में मृत युवक...

Jaunpur News पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कोल्हापुर में मृत युवक राकेश गौतम के परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना

0
🔊 खबर सुनें

 

खुटहन, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा एवं समाज कल्याण मंत्री श्री शैलेंद्र यादव ललई ने खुटहन थाना क्षेत्र के  नकवी पिलकिच्छा गांव के राकेश गौतम के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। राकेश की मृत्यु महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हो गई थी, जहां वे रोज़गार की तलाश में गए थे।

राकेश गौतम दो भाइयों में बड़े थे और उनकी चार बहनें भी हैं। परिवार का इकलौता सहारा माने जाने वाले राकेश के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनकी आकस्मिक मौत की खबर सुनकर मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने उनके गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दुखद घटना को लेकर ग्रामीणों में भी गहरा शोक है। सभी ने राकेश  को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर रामआसरे यादव नेता समेत सैकडों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके..
Next articleJaunpur News समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी मौके पर जाकर करें कार्रवाई: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।