Home आवाज़ न्यूज़ कनाडा में गोलीबारी के दौरान गोली लगने से 21 वर्षीय भारतीय छात्रा...

कनाडा में गोलीबारी के दौरान गोली लगने से 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत..

0
🔊 खबर सुनें

कनाडा में एक भारतीय छात्रा की उस समय गोली लगने से मौत हो गई जब वह काम पर जाने के लिए एक बस स्टॉप पर खड़ी थी।

कनाडा में एक भारतीय छात्रा की उस समय गोली लगने से मौत हो गई जब वह काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थी। गोलियां वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने चलाईं। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है जो हैमिल्टन, ओंटारियो में मोहॉक कॉलेज में पढ़ रही थी। हैमिल्टन पुलिस बुधवार को हुई हत्या की जांच कर रही है और उसने कहा कि 21 वर्षीय लड़की एक निर्दोष व्यक्ति थी। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा, “हैमिल्टन, ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से हम बहुत दुखी हैं।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह एक निर्दोष पीड़िता थी, जो दो वाहनों में गोलीबारी की घटना के दौरान एक आवारा गोली लगने से मर गई। फिलहाल हत्या की जांच चल रही है। हम उसके परिवार के साथ निकट संपर्क में हैं और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

The post कनाडा में गोलीबारी के दौरान गोली लगने से 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमौसम अपडेट: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में आज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना
Next articleकासगंज गैंगरेप का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।