Home जौनपुर Ghazipur News गाजीपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर: 1600 से अधिक मरीजों को...

Ghazipur News गाजीपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर: 1600 से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

गाजीपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर: 1600 से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

यह भी पढ़ें: समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 850 से अधिक मरीजों का परीक्षण

आवाज़ न्यूज़, गाजीपुर | 13 अप्रैल 2025

गाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र अंतर्गत रेवतीपुर गांव में रविवार को एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया।

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन (NMO) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। शिविर में चर्म रोग, हड्डी रोग, नेत्र, कान-गला रोग, फिजियोथैरेपी और बाल रोग के अनुभवी डॉक्टरों ने सेवाएं दीं।

शिविर में गाजीपुर और आस-पास के ग्रामीण इलाकों से आए करीब 1600 मरीजों को मुफ्त परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शिविर में लगे सभी चिकित्सा स्टालों का निरीक्षण किया और मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा,

“गांवों में रहने वाली आबादी को बेहतर और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।“

शिविर में डॉ. झारखंडे पांडेय, डॉ. जे.एस. राय, डॉ. ए.के. राय सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल, पूर्व प्रमुख मुकेश राय और विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष राय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी युगल को मिला साथ जीने का अधिकार
Next articleGhazipur News गाजीपुर के अमौरा गांव में अवैध मिट्टी खनन का भंडाफोड़, तहसीलदार ने की छापेमारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।