Home जौनपुर Ghazipur News गाजीपुर के अमौरा गांव में अवैध मिट्टी खनन का भंडाफोड़,...

Ghazipur News गाजीपुर के अमौरा गांव में अवैध मिट्टी खनन का भंडाफोड़, तहसीलदार ने की छापेमारी

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़, गाजीपुर | 14 अप्रैल 2025

गाजीपुर जनपद के सेवराई तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमौरा गांव में अवैध मिट्टी खनन का खुलासा हुआ है। तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और कई मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कुछ चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले, जबकि कुछ ने मिट्टी वहीं गिरा दी।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। तहसीलदार जब किसी निजी कार्य से अमौरा गांव पहुंचे, तो उन्होंने सड़क पर मिट्टी से लदे ट्रैक्टरों को देख संदेह होने पर उन्हें रोका और पूछताछ की। जांच के दौरान अवैध खनन की पुष्टि हुई।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रात के समय हजारों ट्रॉलियों मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।

तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने कहा:

“अवैध खनन में संलिप्त सभी वाहनों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भागे हुए चालकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।“

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleGhazipur News गाजीपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर: 1600 से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त इलाज
Next articleGhazipur Newsगाजीपुर में 25 हजार का इनामी ठग पूर्व फौजी गिरफ्तार, जमीन और मछली व्यापार के नाम पर करता था ठगी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।