Home जौनपुर Jaunpur News युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या...

Jaunpur News युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आवाज़ न्यूज़, जौनपुर | संवाददाता: सुजीत वर्मा

जौनपुर के चन्दवक थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए चन्दवक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक, मां ने हत्या का लगाया आरोप

घटना का विवरण:
बुलंदशहर जिले के अनौना गांव निवासी बंटी सिंह (38) का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व चन्दवक के हरिजन बस्ती, जमुआ गांव निवासी उमाशंकर की पुत्री मैना से हुआ था। बंटी कई वर्षों से अपने ससुराल में ही रह रहा था।

बुधवार को संदिग्ध हालात में बंटी की मौत हो गई, और ससुराल पक्ष द्वारा बिना परिजनों को सूचित किए ही गोपनीय तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार को जब बंटी के भाई पिंटू सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने चन्दवक थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई।

मौत से पहले भेजा गया ऑडियो:
पिंटू सिंह ने पुलिस को एक व्हाट्सएप ऑडियो सौंपा, जिसे मृतक बंटी ने मौत से एक रात पहले भेजा था। ऑडियो में बंटी ने कहा था:

“अगर मेरा फोन सुबह 10 बजे तक न उठे तो मेरी तलाश शुरू कर देना।”

ऑडियो में बंटी ने अपने ससुर, पत्नी, साली सहित गांव के कुछ अन्य लोगों पर हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि कुछ माह पूर्व उसने जमीन बेची थी, जिससे उसे 5 लाख रुपये मिले थे, और उसी रकम को लेकर उसकी हत्या की योजना बनाई गई।

पुलिस कार्रवाई:
सूचना मिलते ही पुलिस ने ससुर उमाशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपी गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने कहा:

“मामले की गहन जांच की जा रही है। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

परिवार में शोक का माहौल:
मृतक बंटी सिंह के दो बेटे सोनू (10) और मोनू (7) हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले ने गांव में सनसनी फैला दी है।


विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में एयर पिस्टल/एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
Next articleJaunpur News पुरानी पेंशन बहाली हेतु अटेवा संगठन की रणनीतिक बैठक दिल्ली में आन्दोलन की तैयारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।