गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंधों को लेकर उपजा विवाद शनिवार को थाने में हुई घंटों चली पंचायत के बाद सुलझ गया, जब युवती के परिजनों ने उसे प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यादव बिरादरी के युवक का दूसरी जाति की युवती से वर्षों से प्रेम संबंध था। गुरुवार को युवती ननिहाल से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के परिजनों द्वारा जब काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के परिजनों को थाने में उपस्थित होने का दबाव बनाया। इसके बाद शनिवार दोपहर युवक-युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे। युवती के परिजन उसे समझा-बुझाकर घर ले जाने की कोशिश करते रहे, लेकिन युवती ने प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर लेने की बात कहते हुए प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।
घंटों चली समझाइश और पंचायत के बाद आखिरकार युवती के परिजन उससे संबंध विच्छेद कर उसे प्रेमी के साथ जाने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।
इस संबंध में उप निरीक्षक विनोद शंकर ने बताया कि “दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। युवती ने बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। ऐसे में दोनों पक्षों की सुरक्षा की गारंटी के साथ समझौता कराया गया और युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया गया।”
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















