आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी क्लिनिक से गुरुवार शाम करीब 6 बजे दिल्ली पुलिस ने एक प्राइवेट चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान डॉ. जिसान उर्फ अरमान अहमद के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ दो साल पुराना 420 (धोखाधड़ी) का मुकदमा दर्ज था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला धोखाधड़ी और दस्तावेजों की जालसाजी से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच काफी समय से दिल्ली में चल रही थी। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से केराकत पहुंची और आरोपी को उसके क्लिनिक से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली ले जाया गया आरोपी, कानूनी प्रक्रिया जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी डॉक्टर को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गई। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल का माहौल है और स्थानीय लोग चर्चा में जुटे हैं।
कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने केराकत पहुंचकर आरोपी को एसआई दिलीप कुमार और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार की अगुवाई में गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस ने पूरे अभियान में सहयोग प्रदान किया।
फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





