रामपुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के सकरा गांव में मकान निर्माण के दौरान दूसरे तल से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। इलाज के दौरान दम तोड़ने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, ग्राम प्रधान शव को वाराणसी ट्रामा सेंटर से घर ला रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं थी, लेकिन अब मामले की जांच की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के बीकापुर निवासी रिंकू गौतम (35 वर्ष) ठेकेदार विद्यार्थी गौतम के साथ आशापुर अर्जुनपुर गांव में रहकर मजदूरी कर रहे थे। बीते कुछ दिनों से वे थाना क्षेत्र के सकरा गांव में वीरेंद्र सिंह के मकान के निर्माण कार्य में लगे थे।
गुरुवार सुबह काम के दौरान दूसरे तल से अचानक गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान मालिक ने उन्हें तुरंत भदोही के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
रास्ते में तोड़ा दम
सूचना पाकर पूर्व प्रधान किस्मत यादव भदोही अस्पताल पहुंचे और घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए। लेकिन रास्ते में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद, वे उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अनजान, जांच जारी
इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवानंद ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली थी। मीडिया से जानकारी मिलने के बाद अब जांच करवाई जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |







