Home आवाज़ न्यूज़ मुरादाबाद: व्यक्ति ने की दादी और चाची की हथौड़े से हत्या, किया...

मुरादाबाद: व्यक्ति ने की दादी और चाची की हथौड़े से हत्या, किया आत्मसमर्पण

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

मुरादाबाद में एक व्यक्ति ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी दादी और चाची की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी इसी तरह के अपराध सामने आए।

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी दादी और चाची की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या करने के बाद कथित तौर पर आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की लत का खौफनाक अंजाम: मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर बेटी ने की पिता की हत्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल शर्मा के रूप में हुई है। उसने गुरुवार देर रात हत्याएं कीं और शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे आत्मसमर्पण कर दिया। हत्याओं के बाद वह फरार हो गया था।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया, “मैंने अपनी दादी और चाची की हत्या कर दी है। उनके शव घर में हैं।”

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने बताया कि उन्होंने घर से सरोज शर्मा (90) और वंदना शर्मा (60) के शव बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि साहिल अपनी दादी पर संपत्ति अपने नाम करने और ऑटो-रिक्शा खरीदने का दबाव बना रहा था। जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी।

पुलिस ने आगे बताया कि मृतक सरोज शर्मा के बेटे नरेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है, जिससे घर में परिवार के केवल तीन सदस्य ही बचे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र में इसी प्रकार की घटनाएं

यह घटना मेरठ में साहिल और मुस्कान रस्तोगी से जुड़े एक ऐसे ही मामले के बाद हुई है। इसके अलावा, हाल ही में मुजफ्फरनगर में एक और मामला सामने आया, जहां संदेह और अविश्वास के चलते एक पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति की कॉफी में जहर मिला दिया। जहरीली ड्रिंक पीने के बाद पति बीमार हो गया और फिलहाल मेरठ के एक अस्पताल के आईसीयू में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। पीड़ित परिवार ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने अपने पति की कॉफी में जहर देकर उसकी हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

The post मुरादाबाद: व्यक्ति ने की दादी और चाची की हथौड़े से हत्या, किया आत्मसमर्पण appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रयागराज स्थित आवास पर भारतीय वायुसेना के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या..
Next articleसैफ अली खान हमले मामले के आरोपी ने जमानत मांगी, कहा- उसके खिलाफ मामला ‘मनगढ़ंत’ है
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।