Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: बरईपार चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक...

Jaunpur News जौनपुर: बरईपार चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के बरईपार चौराहे पर मंगलवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरिनी तिवारी का पूरा निवासी 28 वर्षीय अश्विनी यादव पुत्र रमाशंकर यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अश्विनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बरईपार चौराहे के पास वह रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय स्तर पर हादसे के पीछे बस चालक की कथित लापरवाही की बात सामने आ रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की हत्या, केराकत के बलईपुर में देर रात चली गोली
Next articleथाईलैंड में सिल्वर मेडल जीतने वाले सौरभ यादव का डीएम ने किया सम्मान, अब कजाकिस्तान पर नजर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।