अजवद क़ासमी
जौनपुर:- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी के हाई कमान द्वारा शिक्षाविद डॉ.प्रमोद सिंह को जिलाध्यक्ष और मोहम्मद आरिफ़ खान को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लखनऊ में हुए इंटरव्यू में कुल 10 लोगों ने शहर अध्यक्ष पद के लिये दावेदारी पेश की थी जिसमें से मोहम्मद आरिफ़ खान के नाम पर अंतिम मुहर लगी थी।
मोहम्मद आरिफ़ खान सन 1998 में कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए उसके बाद 1999 में शहर सचिव 2005 में ज़िला सचिव 2010 में मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग उसके बाद 2014 में शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग 2019 में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग जैसे पदों पर रहे इसके अतिरिक्त इंदिरा आवास निगरानी समिति के चेयरमैन भी रहे। 2022 में राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद जौनपुर से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान समय में आरिफ़ खान एक होटल के संचालक हैं और उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरिफ़ खान ने बताया कि मैं अपने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी है मैं पूर्ण विश्वास दिलाते हुए अपनी ज़िम्मेदारी को सत प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि ईद बाद दूसरे सप्ताह तक शहर कमेटी का विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में सभासद शाहनवाज़ मंज़ूर,इंजीनियर क़ासिम मुस्तफ़ा,विजय,मोहम्मद ताहिर,साद खान,इस्तेखारुल प्रधान,मनोज प्रजापति,असद खान,नन्हें,ज़ैद सिद्दीक़ी,अम्मार खान,बबलू मौर्य आदि के नाम शामिल हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















