Home जौनपुर Jaunpur News आरिफ़ खान को कांग्रेस पार्टी ने नियुक्त किया शहर अध्यक्ष

Jaunpur News आरिफ़ खान को कांग्रेस पार्टी ने नियुक्त किया शहर अध्यक्ष

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Jaunpur News अवधेश सिंह बने अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री; दीवानी अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

अजवद क़ासमी

जौनपुर:- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी के हाई कमान द्वारा शिक्षाविद डॉ.प्रमोद सिंह को जिलाध्यक्ष और मोहम्मद आरिफ़ खान को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लखनऊ में हुए इंटरव्यू में कुल 10 लोगों ने शहर अध्यक्ष पद के लिये दावेदारी पेश की थी जिसमें से मोहम्मद आरिफ़ खान के नाम पर अंतिम मुहर लगी थी।

मोहम्मद आरिफ़ खान सन 1998 में कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए उसके बाद 1999 में शहर सचिव 2005 में ज़िला सचिव 2010 में मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग उसके बाद 2014 में शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग 2019 में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग जैसे पदों पर रहे इसके अतिरिक्त इंदिरा आवास निगरानी समिति के चेयरमैन भी रहे। 2022 में राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद जौनपुर से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान समय में आरिफ़ खान एक होटल के संचालक हैं और उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरिफ़ खान ने बताया कि मैं अपने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी है मैं पूर्ण विश्वास दिलाते हुए अपनी ज़िम्मेदारी को सत प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि ईद बाद दूसरे सप्ताह तक शहर कमेटी का विस्तार किया जाएगा। 

इस अवसर पर बधाई देने वालों में सभासद शाहनवाज़ मंज़ूर,इंजीनियर क़ासिम मुस्तफ़ा,विजय,मोहम्मद ताहिर,साद खान,इस्तेखारुल प्रधान,मनोज प्रजापति,असद खान,नन्हें,ज़ैद सिद्दीक़ी,अम्मार खान,बबलू मौर्य आदि के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleShahganj News श्री ठाकुर जी रामजानकी गुरुधाम में हो रहा श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का भव्य आयोजन
Next articleJaunpur News विश्वविद्यालयीय समागम गाजीपुर में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, तीसरा स्थान प्राप्त कर बना विजेता
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।