जौनपुर, खुटहन: थाना क्षेत्र के अशरफगढ़ गांव में संचालित ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक युवती का शव सोमवार सुबह बगल के बाग में पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी।
मां की डांट से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम
मूल रूप से सीतापुर जिले के निवासी राम मिलन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनकी 19 वर्षीय बेटी शिवानी भी ईंट पथाई का काम करती थी। सोमवार भोर में किसी बात को लेकर शिवानी और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई। मां ने उसे डांट लगा दी, जिससे नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली।
ग्रामीणों ने देखा शव, परिवार में मचा कोहराम
सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो उन्होंने पेड़ से शिवानी का शव लटकता देखा। शोर सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां शिवानी को फंदे पर लटका देख परिवार रोने-बिलखने लगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
(Aawaz News के लिए रिपोर्ट)
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav




