Home जौनपुर Jaunpur News पीडीए एकता 2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी:...

Jaunpur News पीडीए एकता 2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी: सुनील सिंह साजन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: लीलावती सिंह का निधन, बदलापुर में शोक की लहर | Jaunpur News

जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन बदलापुर विधानसभा के माताफेर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कमला बाजार में किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में पहुंचने पर संबंधित मार्गों पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की आयोजक पूर्व प्रमुख जयंती यादव ने उन्हें चांदी का मुकुट, अंगवस्त्र और मालाओं से सम्मानित किया।

पीडीए की लड़ाई ऐतिहासिक: सुनील सिंह साजन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील सिंह साजन ने कहा कि पीडीए विचारधारा की लड़ाई वही लड़ाई है जिसे महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया ने लड़ा था। आगे इसे कांशीराम और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाया, और आज अखिलेश यादव इसे मजबूती से लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “पीडीए एकता ने 2024 में भाजपा को आधा कर दिया और 2027 में भाजपा को पूरी तरह सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।” उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व प्रमुख जयंती यादव को बधाई दी।

मुख्य अतिथियों का सम्मान

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:
✅ समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष: राकेश मौर्य
✅ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष: राजबहादुर यादव
✅ जिला महासचिव: आरिफ हबीब

कार्यक्रम में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम नारायण बिंद, पूर्व प्रदेश सचिव राजन यादव, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, गुलाब यादव, डॉ. विकास भास्कर, यूथ के राष्ट्रीय सचिव विकास यादव, अमित गौतम, संजय यादव (बदलापुर), शिक्षक सभा अध्यक्ष डॉ. ईश्वरलाल यादव, लालबहादुर यादव, अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय सचिव समरबहादुर यादव एडवोकेट, राहुल यादव, अरुण यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

संगीत और संचालन

✅ समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम अभिलाष यादव ने गीतों के माध्यम से पीडीए एकता का आवाहन किया।
✅ कार्यक्रम का संचालन रामजतन यादव एवं मंगला यादव ने किया।
✅ आभार ज्ञापन पूर्व प्रमुख जयंती यादव एवं विधानसभा महासचिव अशोक निषाद ने किया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News महिला ढाबा संचालिका से मारपीट: प्रधानपति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Next articleजौनपुर: बकरी चराने के विवाद में मारपीट, 9 लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।