Home जौनपुर Jaunpur News इमामपुर क्रिकेट कप का हुआ भव्य शुभारंभ , ...

Jaunpur News इमामपुर क्रिकेट कप का हुआ भव्य शुभारंभ , पद्माकर उपाध्याय एडवोकेट और सुजीत वर्मा एडवोकेट ने किया उद्घाटन

0
🔊 खबर सुनें

 

शाहगंज, जौनपुर: खुटहन ब्लॉक के इमामपुर गांव में इमामपुर क्रिकेट कप का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में पद्माकर उपाध्याय एडवोकेट और युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की।

इस अवसर पर सुजीत वर्मा ने कहा कि खेल युवा शक्ति को सशक्त बनाने का माध्यम है और इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इमामपुर में एक खेल मैदान तैयार किया जाएगा, जिससे युवा खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिता के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उद्घाटन समारोह में मोहम्मद समद, शुभम सिंह, शिवम उर्फ छोटू अग्रहरि, जय हिंद गौतम, राहुल सिंह, जोगी गौतम, अनिल कन्नौजिया, आज़ाद अहमद, अजय यादव, गुड्डू सिंह, अमित सिंह, अजय अग्रहरि सहित दर्जनों खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअंबाला कोर्ट फायरिंग: कोर्ट परिसर में तीन गोलियां चलीं, आरोपी एसयूवी में भाग निकले; जांच जारी..
Next articleJaunpur Newsमड़ियाहूं में बोलेरो पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।