Home जौनपुर जौनपुर: चलती कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का ऑटो...

जौनपुर: चलती कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का ऑटो पार्ट्स जलकर खाक

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। जिले के बनुआडीह गांव में शाहगंज-वाया प्रयागराज मार्ग पर गुरुवार भोर एक कंटेनर के टायर फटने से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई, लेकिन कंटेनर पर लदा बजाज कंपनी का लाखों रुपये मूल्य का ऑटो पार्ट्स जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कैसे लगी आग?

इसी थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी रिंकू यादव कंटेनर चला रहा था। वह नागपुर से ऑटो पार्ट्स लोड कर नेपाल जा रहा था। देर रात बनुआडीह बाजार के पास अचानक कंटेनर का पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। चालक जैसे ही गाड़ी रोकने की कोशिश कर रहा था, टायर में आग लग गई।

लाखों का सामान जलकर राख

आग लगते ही चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती गई और ट्रॉली में रखे कागज और दफ्ती के बंडलों में पैक सामान धू-धू कर जलने लगा। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची, तब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टायर फटने के कारण घर्षण से आग लगी और तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: शिक्षिका की अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, हाईस्कूल के छात्र समेत कई पर मुकदमा दर्ज
Next articleअब छात्रों की होगी स्थायी डिजिटल पहचान, सरकार ने शुरू की ‘अपार आईडी’ योजना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।