Home आवाज़ न्यूज़ यूपी मौसम: IMD ने राज्य भर में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की;...

यूपी मौसम: IMD ने राज्य भर में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की; ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आने की संभावना

0
🔊 खबर सुनें

आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कानपुर और आस-पास के जिलों में सुबह हल्की बारिश और दोपहर में धूप खिलने की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गाजीपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, बांदा, बरेली जैसे शहरों में कोहरा छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोमवार रात हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला, सुबह हल्के बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जागरण डॉट कॉम के अनुसार मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार दोपहर तक धूप खिलने की उम्मीद है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कानपुर और आसपास के जिलों में सुबह हल्की बारिश और दोपहर में धूप खिलने की संभावना है।

लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बहराईच, श्रावस्ती, गाज़ीपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, फ़तेहपुर, बांदा, बरेली जैसे शहरों में कोहरा छाए रहने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में भी हल्की बारिश और धूप खिलने के आसार हैं। आर्द्रता 83 फीसदी रहने का अनुमान है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख यूपी शाही ने बताया कि जनवरी में दिन में ठंड का असर कम था। रविवार को अचानक कोहरा छा गया, जिसका मुख्य कारण लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ थे। इसके चलते मौसम में बदलाव आया है। सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

आगरा में सोमवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे और दिन में धूप निकली रही। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है।

विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि 2 फरवरी के बाद मौसम बदल सकता है, साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह विक्षोभ 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है, और इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा, जिससे बारिश की संभावना है।

The post यूपी मौसम: IMD ने राज्य भर में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की; ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आने की संभावना appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअयोध्या में दलित सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने कह दिया ये
Next articleभूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज आएंगे महाकुंभ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।