Home जौनपुर Jaunpur Breaking जौनपुर में दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर छात्र पर फायरिंग, गंभीर...

Jaunpur Breaking जौनपुर में दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर छात्र पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर, (31 जनवरी): जौनपुर जनपद के थाना चंदवक अंतर्गत श्री गणेश राय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय डोभी के बाहर आज दिनदहाड़े एक छात्र पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के समय छात्र अपना प्री-बोर्ड परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र कॉलेज के गेट पर साइकिल स्टैंड के पास पहुंचा ही था कि अचानक बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमहाकुंभ में 16 साल की वायरल लड़की मोनालिसा को हिंदी फिल्म में मिली मुख्य भूमिका
Next articleउत्तरकाशी में लगे भूकंप में झटके, लगातार आठवे दिन आया भूकंप..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।