Home आवाज़ न्यूज़ महराजगंज पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 3.180 किलो...

महराजगंज पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 3.180 किलो गांजा बरामद

1000891847-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज

*जौनपुर ।* थाना महराजगंज पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गद्दोपुर गांव से गांजा तस्करी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.140 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोदनवाल पुत्र मिश्रीलाल मोदनवाल निवासी गद्दोपुर, थाना महराजगंज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित आबकारी अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव, कांस्टेबल मान सिंह चन्दन यादव और कांस्टेबल मयूर सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleझारखंड में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच जेपीएससी परीक्षा अनियमितताओं का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
Next articleजौनपुर: क्राईम ब्रांच इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप का मुक़दमा दर्ज*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here