आवाज न्यूज़ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त 11508 पदों के सापेक्ष अधियाचन मिलने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अब शीघ्र ही भर्ती परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम जारी करने की तैयारी में है। आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत कुमार ने परीक्षा पाठ्यक्रम विशेषज्ञों के माध्यम से तैयार कर लिया है। इसका परीक्षण करने के बाद जल्द ही इसे जारी करने की तैयारी चल रही है, जिसके कारण प्रतियोगी परीक्षार्थी पाठ्यक्रम के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी सुविचार रूप से कर सकें। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पोर्टल पर मिले अधियाचन का परीक्षण कर रहा है इसके बाद परीक्षा पाठ्यक्रम जारी करने के साथ परीक्षा के पैटर्न की भी जानकारी वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में शिक्षा सेवा चयन आयोग भर्ती विज्ञापन जारी करने के साथ-साथ परीक्षा की संभावित तिथि भी जारी करेगा। इस भर्ती परीक्षा की राह प्रतियोगी परीक्षार्थी बेसब्री से देख रहे हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 11508 पदों पर भारती की तैयारी शीघ्र हो सकती है प्रारंभ
🔊 खबर सुनें






