Home आवाज़ न्यूज़ बिहार लूट: बिहार के दानापुर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट ,...

बिहार लूट: बिहार के दानापुर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट , 50 लाख की हुई डकैती..

0
🔊 खबर सुनें

पटना के दानापुर के सगुना खगौल रोड स्थित जीवा आभूषण दुकान से चोरों ने 50 लाख तक की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं

बिहार की राजधानी पटना में चोरों के हौसले बुलंद है। राजधानी पटना में चोरों को पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी डर नहीं सताता है। जिले के दानापुर के सगुना खगौल रोड स्थित यहाँ जीवा आभूषण दुकान से चोरों ने 50 लाख तक की लूट की घटना को अंजाम दिया है। बता दे की बदमाश पूरी तरह से हथियारों से लैस थे , बदमाशों ने दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

घटना की जानकारी होने के बाद फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद पूछताछ में दुकान के कमर्चारी के अनुसार करीब करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाश ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर अंदर आए। उसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर उस समय दुकान में मौजूद कर्मचारियों को धमकाया और बैग में आभूषण भर कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर तुरंत पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं। घटना के तुरंत बाद ही शहर में सघन वाहन जांच का काम शुरू कर दिया गया है।

The post बिहार लूट: बिहार के दानापुर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट , 50 लाख की हुई डकैती.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड: लक्सर में तनाव का माहौल, पुलिस ने खानपुर विधायक उमेश कुमार को हिरासत में लिया…
Next articleहेरा फेरी की हो रही है वापसी, प्रियदर्शन अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी अभिनीत ‘हेरा फेरी 3’ का करेंगे निर्देशन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।