Home जौनपुर Jaunpur News खुटहन पुलिस ने दो छिनैती करने वालों को गिरफ्तार किया,...

Jaunpur News खुटहन पुलिस ने दो छिनैती करने वालों को गिरफ्तार किया, नौ मोबाइल और 16 सिम बरामद

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो छिनैती करने वालों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छिनैती के नौ मोबाइल फोन, 16 एयरटेल सिम कार्ड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष खुटहन दिब्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:

 * अभिषेक यादव पुत्र हरीनाथ यादव, निवासी मई थाना बक्शा जनपद जौनपुर।

 * बबलू उर्फ शशिकांत यादव पुत्र सुरेंद्र यादव, निवासी कोईरीडीह (तिवारी का पूरा) थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

इनके पास से बरामद सामान:

 * अभिषेक यादव के पास से 05 स्मार्टफोन (I). REDMI रंग नीला (II). MODAL INFINIX X 6532 (III).INFINIX कंपनी का मॉडल X 6526 बरंग काला (IV). वीवो कंपनी का बरंग काला (V). M I कंपनी बरंग सिल्वर

 * बबलू उर्फ शशिकांत यादव के पास से 04 स्मार्टफोन (I). REALME-रंग गोल्डन (II). सैमसंग कंपनी का रंग आसमानी (III). लावा कंपनी का रंग नीला (IV). रियलमी सफेद रंग (V). 16 एयरटेल फाइव जी प्लस का पोस्ट पेड सिम व मो0सा0 पल्सर रंग काला 125 सीसी, नंबर UP62CV1837

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:

 * थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह

 * व0उ0नि0 सत्येंद्र भाई पटेल

 * का0 कुलदीप गोस्वामी

 * का0 धर्मेंद्र सिंह

 * का0 सुरेंद्र वर्मा

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सल्तनत बहादुर पी जी कालेज के छात्र , छात्राएं स्मार्टफोन पाकर खुशी से हुए गदगद
Next articleजौनपुर: महाकुंभ 2025 की तैयारियों का जायजा, श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।