महाकुंभ मेले मे छतनाग में स्थित टेंट सिटी में आग लग गई। देखते ही देखते दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर खाक हो गए। यहां पर 40 टेंट बनाए गए हैं।

महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी में अचानक आग लग गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने बड़ा ही विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी जद में कई और टेंट भी आ आ गये। टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुूंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
बता दे की महाकुंभ क्षेत्र में यह पहली आग की घटना नहीं है। इससे पहले 19 जनवरी को भी सेक्टर-19 में आग लगी थी, जिसमें गीता प्रेस के 180 पंडाल जलकर राख हो गए थे। उस घटना में आग गैस रिसाव के कारण लगी थी। गीता प्रेस के कैंप में चाय बनाने के दौरान छोटे गैस सिलेंडर से लीकेज हुआ था , जिससे आग भड़क उठी थी । इस आग में दो सिलेंडर भी फट गए थे। हालांकि, इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।
घटना के तुरंत बाद ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम किया। राहत की बात यह है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां कोई श्रद्धालु उस समय मौजूद नहीं था, इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग कैसे लगी , या किसी लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ , इन कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
The post प्रयागराज: महाकुंभ मेले में फिर से लगी आग, कई पंडाल आग की चपेट में आए.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













