महास्नान के लिए संगम पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा पड़ा है, मौनी अमावस्या से एक दिन पहले 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। संगम जाने वाले सभी मार्ग भीड़ से पट गए हैं। ट्रेनों में सीट नहीं है, बसों की बुकिंग भी बंद पड़ गयी है , मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पैदल चलने वाले श्रद्धालु भी रेंग रहे हैं। वह पैर तक पूरी तरह आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। महाकुंभ की आस्था को कोई भी अवरोध श्रद्धालुओं को रोक नहीं पा रहा है। अबतक करोड़ो लोगो ने आस्था की डुबकी लगाकर इस बात को जाहिर कर दिया है, और वही प्रदेश सरकार भी महाकुम्भ की व्यवस्था के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
वाराणसी से प्रयागराज आने वाले लगभग सभी प्रकार के वाहनों को अंदावां रिंग रोड के पास ही रोक दिया जा रहा है। इसी तरह कानपुर से आने वालों को नेहरू पार्क और लखनऊ, प्रतापगढ़ और गोरखपुर से आने वाले वाहनों को शांतिपुरम से पहले ही रोक दिया जा रहा है। बड़े वाहनों के साथ ही दोपहिया वाहनों को भी शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सिविल लाइंस सुभाष चौराहा, रोडवेज चौराहा के बाद मेडिकल चौराहा, सीएमपी डॉट पुल के सामने बैरिकेडिंग की गई है।

बता दे की अमृत स्नान से पूर्व दो दिन रविवार और सोमवार को 3.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी में पावन डुबकी लगाई। रविवार को जहां 1.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया तो वहीं सोमवार को रात आठ बजे तक 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके साथ ही महाकुंभ में अब तक स्नानार्थियों की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है। पहली बार गणतंत्र दिवस पर इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है।
चार दिन पूर्व महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या ने 10 करोड़ से भी ज्यादा का आंकड़ा पार कर दिया था। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का अनुमान है कि मौनी अमावस्या में अमृत स्नान के लिए 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ सकते हैं। वहीं पूरे महाकुंभ के दौरान 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे। देश और दुनिया से पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु लगातार तीर्थराज प्रयागराज की नगरी पहुंच रहे हैं
The post महास्नान के लिए संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, मौनी अमावस्या से एक दिन पहले 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










