Home आवाज़ न्यूज़ घरेलू क्रिकेट में वापसी पर रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन, बनाये सिर्फ...

घरेलू क्रिकेट में वापसी पर रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन, बनाये सिर्फ इतने रन…

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और गुरुवार को मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले में वे सिर्फ 3 रन ही बनाकर आउट हो गए।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और गुरुवार को मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले में वे सिर्फ 3 रन ही बनाकर आउट हो गए। 2015 के बाद से अपना पहला रणजी मैच खेल रहे रोहित जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के बाउंसर के सामने काफी असहज दिखे। रोहित ने 19 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाए और तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की गेंद पर आउट हो गए। मीर की शॉर्ट-लेंथ डिलीवरी बॉल पर रोहित शर्मा महज़ 3 रन ही बनाकर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, खराब प्रदर्शन वाले ब्लॉकों से म…

रोहित का रेड बॉल क्रिकेट में खराब प्रदर्शन जारी रहा। पिछले साल बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले गए पांच टेस्ट मैचों में उन्होंने सिर्फ एक ही अर्धशतक लगाया , वही रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में दस पारियों में चार बार सिंगल-डिजिट स्कोर बनाया जो क्रिकेट प्रेमियो के लिए निराशाजनक रहा। ऑस्ट्रेलिया में पांच पारियों में उनका सिर्फ एक दोहरे अंक का स्कोर था, जहां उन्होंने पांच में से तीन टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 2024-25 टेस्ट सीजन का अंत 10.93 की बल्लेबाजी औसत के साथ किया।

The post घरेलू क्रिकेट में वापसी पर रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन, बनाये सिर्फ इतने रन… appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपत्नी की हत्या कर शव को कुकर में उबाला, पूर्व सैन्यकर्मी ने हैदराबाद पुलिस के सामने कबूला सच..
Next articleमथुरा: आवारा कुत्तों ने 3 साल के बच्चे को नोचा, मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।