Home आवाज़ न्यूज़ पहाड़ी इलाको में बर्फबारी, मैदानी इलाको में भीषण ठंड को लेकर अलर्ट,...

पहाड़ी इलाको में बर्फबारी, मैदानी इलाको में भीषण ठंड को लेकर अलर्ट, यातायात के साधन प्रभावित..

0
🔊 खबर सुनें

नए साल पर शुरू हुई सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा ने भी दस्तक दे दी। कोहरे के कारण लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है।

समूचे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर लगातार जारी है. हालांकि, लोगों को कड़ाके की ठंड का अभी भी इंतजार है. उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषड़ ठण्ड को लेकर कोहरे और ठंड का येलो और ऑरेंज अलर्ट है. शनिवार की सुबह से ही उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर दृश्यता जीरो तक पहुंच गई है , वही कोहरे के कारण हर प्रकार के यातायात के साधन भी थम गए हैं।

नए साल पर शुरू हुई सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा ने भी दस्तक दे दी। कोहरे के कारण लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, धुंध के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों के पहिये की रफ्तार भी थम सी गई है। विमान और ट्रेन के मुसाफिरों पर कोहरे का कहर पड़ रहा है। जिस कारण से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। उधर, रेलवे ट्रैक पर चलने वाली उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें केवल दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन जीरो विजिबिलिटी के कारण परिवर्तित समय से रवाना की गई।

The post पहाड़ी इलाको में बर्फबारी, मैदानी इलाको में भीषण ठंड को लेकर अलर्ट, यातायात के साधन प्रभावित.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपीएम मोदी से मुलाकात पर किसानों ने की दिलजीत दोसांझ की आलोचना, कहा ‘संभू बॉर्डर पर क्यों नहीं?’
Next articleतमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह लोगों की दर्दनाक मौत, कई मजदूर घायल..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।